हजारी प्रसाद द्विवेदी का जीवन परिचय |hajari prasad ka jivan parichay
हजारी प्रसाद द्विवेदी का जीवन परिचय जन्म स्थान हिन्दी के श्रेष्ठ निबन्धकार, उपन्यासकार, आलोचक एवं भारतीय संस्कृति के युगीन व्याख्याता आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी का जन्म सन् 1907 ई० को उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के दुबे का छपरा नामक गाँव के एक प्रतिष्ठित सरयूपारीण बाह्मण – कुल में हुआ था | माता-पिता द्विवेदी जी के पिताश्री का नाम पं० अनमोल द्विवेदी था | इनके पिता पं० अनमोल द्विवेदी संस्कृत और ज्योतिष के प्रकाण्ड विध्दान थे | तथा उनकी माता श्रीमती ज्योतिकली देवी धर्मपरायण महिला थी | शिक्षा हजारीप्रसाद द्विवेदी जी ने प्रारम्भिक शिक्षा बलिया के मिडिल स्कूल से प्राप्त कर बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से ज्योतिषाचार्य तथा इण्टर की परीक्षाए उत्तीर्ण की | आगे की शिक्षा भी काशी के हिन्दू विश्वविद्यालय में ही हुई जहाँ से द्विवेदी जी ने ज्योतिष शास्त्र में शास्त्राचार्य की उपाधि प्राप्त की | हजारीप्रसाद द्विवेदी जी को संस्कृत और ज्योतिष की शिक्षा अपने माता – पिता से विरासत में मिली थी | द्विवेदी जी को अनेक विषयों का ज्ञान था | इन्होने हिन्दी एवं संस्कृत भाषाओ का गहन अध्ययन किया | आचार्...