महादेवी वर्मा(सन् 1907-1987 ई.) जन्म 26 मार्च, 1907 जन्म-स्थान फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश मृत्यु 11 सितम्बर, 1987 मृत्यु-स्थान प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पिता गोविन्द प्रसाद वर्मा माता श्रीमती हेमरानी वर्मा पति डॉ० स्वरूपनारायण वर्मा महादेवी वर्मा का जन्म फर्रुखाबाद के एक सम्पन्न परिवार में सन् 1907 ई. में हुआ था। इन्दौर में प्रारम्भिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद इन्होंने का्रस्थवेट गर्ल्स कॉलेज, इलाहाबाद में शिक्षा प्राप्त की। इनका विवाह स्वरूप नारायण वर्मा से ग्यारह वर्ष की अल्प आयु में ही हो गया थ ससुर जी के विशेध के कारण इनकी शिक्षा में व्यवधान आ गया, परन्तु उनके निधन के पश्चात् इन्होंने पुन: अध्ययन प्रारम्भ किया और प्रयाग विश्वविद्यालय से संस्कृत विषय में एम.ए् की परी खा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। वे 1965 ई. तक प्रयाग महिला विद्यापीठ की प्रधानाचार्या के रूप में कार्यरत रहीं। इन्हें उत्तर प्रदेश विधान परिषद की सदस्या भी मनोनीत किया गया। इनका देहावसान 11 सितम्बर 1987 ई. को प्रयाग में हुआ। महादेवी वर्मा का साहित्यिक परिचय: ...